कंपनी स्नैपशॉट

मार्केट लीडर

सी एंड एस स्विचगियर बिजनेस क्षेत्र में 4 शीर्ष कंपनियों से एक है और बसबार बिजनेस में 50% से अधिक शेयर के साथ भारतीय बाजार में सबसे बड़ी कंपनी।

600 से अधिक थोक व्यापारी

ग्राहक सेवाओं के जुनून के साथ चैनल पार्टनर्स का एक समर्पित नेटवर्क, भारत के कोने-कोने में हमारी पहुंच को सुनिश्चित करता है। इसके अलावा सी एंड एस उत्पाद देशभर में 6000 से अधिक रिटेल काउंटर्स पर आसानी से उपलब्ध हैं।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के द्वारा 26% से अधिक आय

निर्यात व्यापार हमारे कुल राजस्व में 26% का योगदान देता है। सी एंड एस इलेक्ट्रिक औद्योगिक बिजली वितरण और नियंत्रण उपकरण के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ा निर्यातक कंपनी है। यह पावर बसबार उत्पादों के वैश्विक सप्लायर हैं। सी एंड एस इलेक्ट्रिक के उत्पाद 85 से अधिक देशों में निर्यात होते हैं।

23 सेल्स ऑफिस और सर्विस सेंटर

देशभर में फैली हमारी सेल्स टीम की पहुंच बाजार के हर हिस्से तक है और इन्हें भारत में फैले 7 अहम गोदामों और समर्पित लॉजिस्टिक टीम से पूरा सहयोग मिलता है।

पिछले दस सालों से राजस्व चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर 25%

सी एंड एस इलेक्ट्रिक का पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ा और मजबूत मार्केट शेयर है और अपने अन्य सभी व्यापार क्षेत्रों में मजबूती से आगे बढ़ रही है। मजबूत ऑडर बुक आने वाले वर्षों में बढ़िया मुनाफे और राजस्व को सुनिश्चित करती है। कंपनी ने मुश्किल कारोबारी माहौल के बावजूद भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

85 से अधिक देशों में निर्यात

सी एंड एस सभी सातों महाद्वीपों में अपने उत्पादों की पूरी रेंज का निर्यात करता है और इस प्रकार औद्योगिक विद्युत उत्पादों के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी के रूप में अपनी पहचान को मजबूत करता है।

5000 से अधिक कर्मचारी

400 से अधिक इंजीनियर, 250 लोगों की समर्पित सेल्स टीम और करोडों संतुष्ट ग्राहक

अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश

20,000 वर्ग फुट से अधिक में फैला अनुसंधान और विकास केंद्र, 70 से अधिक इंजीनियर, अत्याधुनिक टेस्टिंग, डिजाइन सुविधा, कुछ नया और बेहतर बनाने का जुनून