लक्ष्य एवं सपना

  • सी एंड एस इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादों के लिए सबसे विश्वसनीय, सम्मानित और पसंदीदा ब्रांड होगा जिसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल विद्युत निर्माण, वितरण, कंट्रोल और उपभोग में होगा।
  • अपने सभी व्यापारों में सी एंड एस मात्र मार्केट लीडर नहीं बल्कि एक ऐसा ब्रांड बनना चाहता है जो उपभोक्ताओं के सबसे करीब हो।
  • सी एंड एस उत्पादों का इस्तेमाल भारत के सबसे बड़े उद्योगों, यहां की सबसे ऊंची बिल्डिंगों, सबसे मुश्किल इंफ्रास्ट्रक्चर्स और करोड़ों घरों में विद्युत प्रबंधन के लिए हो।
  • सी एंड एस का नाम एक आदर्श के रूप में प्रतिष्ठित होगा और यह भारत के अन्य इंजीनियरिंग उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के लिए एक रोल मॉडल का काम करेगी।
  • सी एंड एस इलेक्ट्रिक की पहचान एक ऐसी कंपनी के तौर पर हो जो मेक इन इंडिया लेबल को विश्व पटल पर एक सम्मानित और उल्लेखनीय स्थान दिलाए।

मिशन

  • उत्कृष्ट उत्पादों, परिचालन उत्कृष्टता, बेजोड़ ग्राहक सेवा और बेहतरीन मार्केटिंग का एक अनुठा मेल तैयार करना।
  • एक ऐसा कार्य स्थल बनाना जहां कर्मचारी सशक्त हों, विकसित हो, उनके हितों का ख्याल रखा जाए और सबसे जरूरी उन्हें अपनी क्षमताओं को खोजने का पूर्ण अवसर प्रदान हो।
  • ग्राहकों की सेवा के लिए लगातार मूल तकनीक में सुधार और समय के अनुसार नई विश्व स्तरीय तकनीकों एव उत्पादों का विकास करना।
  • भारत में औद्योगिक बिजली वितरण और नियंत्रण उपकरणों के सबसे बड़े निर्यातक के तौर पर अपनी भूमिका को सशक्त और मजबूत बनाना।
  • शेयरधारकों के लिए निवेश पर अच्छा लाभ कमाना।
  • प्रतिदिन अपने आंतरिक और बाह्रय ग्राहकों की खुशी के लिए निरंतर प्रयास करना और भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में आई तेजी में सक्रिय हिस्सा लेने के रोमांच को महसूस करना।

बुनियादी मूल्य

null

ग्राहक के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं

  • आंतरिक और बाह्य ग्राहकों की सभी जरूरतों को सही से समझना और उसे पूरा करना।
  • केवल सामान्य से संतुष्ट नहीं होना। सबसे बेहतर बनने के लिए हद से आगे बढ़कर कार्य करने का जुनून।

null

सच्चे रहें, ईमानदार रहें

  • हमेशा सच्चे, निष्पक्ष और गैर-राजनैतिक रहें और दूसरों से भी इसी तरह के व्यवहार की आशा रखें।
  • संघर्ष या टकराव से डरे नहीं, जब इसकी जरूरत हो तब इससे पीछे ना हटे।

null

गुणवत्ता के लिए जुनून

  • गुणवत्ता के लिए ध्यान, हर दिन शुरुआत से अंत तक हर चीज पर नजर
  • याद रखें और दूसरों को भी सिखाएं कि छोटी चीजों से परफेक्शन आता है लेकिन परफेक्शन या उत्कृष्टता हासिल करना छोटी बात नहीं है।

null

एक टीम और एक व्यक्ति के रूप में आगे बढ़ें

  • लोगों और उनके कार्य के प्रति रुख के बीच एक संतुलन कायम रखें
  • सशक्त और जिम्मेदार बनाएं, लेकिन अधिक जिम्मेदारियां सौंपने से बचें

null

तेज, चतुर और कड़ी मेहनत

  • कार्य के प्रति समर्पण, दृढ़ता और कड़ी मेहनत की एक संस्कृति का निर्माण करना।
  • कुछ नया करें।
  • हर दिन, जर जगह कुछ नया करने का मौका होता है। इसे पकड़े।
  • अपने खुद के एजेंडे और प्राथमिकताओं के लिए जिम्मेदारी लें।
  • कुछ जोखिम लें। अगर आप गलतियां नहीं कर रहे हैं, तो इसका मतलब है आप मेहनत नहीं कर रहे हैं।

null

अपनी और दूसरों की क्षमताओं को खोजें

  • एक टीम में जब हम साझा मूल्यों से बंधे हैं तो हमें कौशल, अनुभव, ज्ञान, प्रतिभा और व्यक्तिगत शैली में समृद्ध विविधताओं का सम्मान और प्रोत्साहन करना चाहिए।
  • सफलता अपनी कमजोरियों पर काबू पाने से अधिक अपनी क्षमताओं पर अधिक पकड़ बनाने से मिलती है।